अवैध लॉटरी और सट्टे की दुकान पर पुलिस की RAID

PunjB media news : थाना जोधेवाल के अधीन आते काकोवाल रोड पर शराब के ठेके के समीप लॉटरी माफिया द्वारा खोली गई अवैध लॉटरी और सट्टे की दुकान संबंधी समाचार ‘पंजाब केसरी’ द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसका असर तब दिखाई दिया जब थाना जोधेवाल की पुलिस ने उक्त दुकान पर छापेमारी की परंतु पुलिस के पहुंचने से पहले ही लॉटरी माफिया अपनी दुकान बंद करके भाग गए।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से काकोवाल रोड पर शराब के ठेके के समीप लॉटरी माफिया द्वारा अवैध लॉटरी और दड़े-सट्टे की दुकान खोलकर सरेआम आम लोगों को लूटा जा रहा था जिसके चलते इलाके के कई लोगों द्वारा मामला ध्यान में लाया गया। पंजाब केसरी द्वारा लोगों की समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद जब पुलिस को इस अवैध लॉटरी की दुकान का पता चला तो पुलिस द्वारा तुरंत उक्त लॉटरी की दुकान पर रेड की गई जिससे पहले ही लॉटरी माफिया दुकान को ताले लगाकर मौके से फरार हो गए।जब उक्त मामले बारे थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जसवीर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी थाना जोधेवाल का चार्ज संभाला है। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई व्यक्ति अवैध लॉटरी-सट्टे का कारोबार करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उक्त दुकानदार के बारे में छानबीन कर रही है ताकि उसे गिरफ्तार करके बनती कानूनी कार्रवाई की जा सके

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

विवादों में घिरी Jalandhar की मशहूर बंसल स्वीट्स शॉप

Punjab में दिल दहला देने वाला हादसा