Punjab media news :त्यौहारों के मद्देनजर हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी विंग ने हलवाइयों पर दबिश देते हुए 10 सैंपल भरे तथा लगभग सवा क्विंटल बासी एवं बदबूदार मिठाइयां नष्ट करवाई।
जानकारी के मुताबिक सहायक कमिश्नर फूड रजिन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रभजोत कौर एवं रवि नंदन ने नकोदर तथा शाहकोट इत्यादि क्षेत्रों हलवाइयों की दुकानों पर अचानक चैकिंग की। इस दौरान टीम को शाहकोट की इंप्लाइज कॉलोनी में एक दुकान पर लगभग सवा क्विंटल ऐसी मिठाइयां मिली जो कि बासी थी और उनमें से बदबू आ रही थी। टीम में सारी मिठाइयां नष्ट करवा कर दुकानदार का चलान भी किया। टीम ने मिल्क केक, बर्फी सोहन पापड़ी सहित मिठाइयों के 10 सैंपल भरे। उक्त सभी सैंपल गुणवत्ता चेक करने के लिए खरड़ स्थित सरकारी लेबोरेटरी में भेजे गए हैं।



GIPHY App Key not set. Please check settings