किसानों द्वारा 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान

AAR KAY

Punjab media news : किसानों द्वारा 30 दिसंबर को किए गए पंजाब बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए लगातार मीटिंगे की जा रही हैं। इस संबंध में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर खुद बाजार में जाकर दुकानदारों और रेहड़ी वालों से बंद का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, शादी के वाहन, जरुरी इंट्रव्यू के लिए जाने वाले या विदेश जाने के लिए हवाईअड्डे जाने वाले लोगों को बंद से राहत दी गई है। बंद के दौरान इन लोगों को किसी भी तरह की परेशान नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद रहेगा। पंजाब बंद की जानकारी देने वाले पोस्टर जगह-जगह लगाए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके और आम जनता को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि बाजारों के साथ-साथ सड़कों और रेल मार्ग को भी जाम किया जाएगा। उन्होंने सभी पंजाबियों से अपील की है कि वे पंजाब के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए अपने कारोबार बंद कर सहयोग करें।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

लूट की वारदातें करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के थाने में धमाके करने वाले गिरफ्तार