Punjab media news : पंजाब सरकार जहां नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, वहीं एक बड़े नेता के खिलाफ ED की कार्रवाई भी सामने आई है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आई है। ED ने सुखपाल खैहरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा पर ड्रग तस्करों से लेन-देन के आरोप में ED ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ED ने विधायक सुखपाल खैहरा की चंडीगढ़ स्थित कोठी को अटैच कर लिया है जिसकी कीमत 3 करोड़ 82 लाख रुपए बताई जा रही है। इस बीच, यह भी कहा जा रहा है कि नशीले पदार्थ तस्करी के एक संदिग्ध मामले में यह कार्रवाई की गई है।
कांग्रेस के सीनियर नेता पर ED का सख्त Action



GIPHY App Key not set. Please check settings