Libaaz शोरूम पर दिनदहाड़े फायरिंग

Punjab media news : पंजाब में फायरिंग की वारदातें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला जिला फिरोजपुर से सामने आया है, जहां मल्लवाल रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई। मिली जानकारी के अनुसार मल्लवार रोड स्थित Libaaz नाम के शोरूम पर 2 अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि, दोनों नकाबपोश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्होंने शोरूम के बाहर रुककर पिस्तौल निकाली और फायर कर दिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए। इस दौरान गनीमत रही कि गोली शोरूम के शीशे पर लगी और किसी व्यक्ति को नहीं लगी। लेकिन फायरिंग की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे एपीडी

इस संबंधी जानकारी देते हुए एसपीडी मनजीत सिंह ने बताया कि, कपड़ो के शोरूम में फायरिंग की सूचना मिलते ही वह मौके पर टीम के साथ पहुंचे। मौके पर लोगों ने बताया कि, 2 नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार आए और आते शोरूम के बाहर खड़े होकर फायर करने शुरू कर दिए। एसपीडी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि, जांच के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो सकता है। फिलाहाल इसे दहशत फैलाने या किसी प्रकार की धमकी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

शोरूम संचालक ने कहा किसी से नहीं रजिंश

वहीं इस फायरिंग की घटना को लेकर शोरूम संचालक सुखविंदर सिंह का कहना है कि उनकी किसी भी कोई रंजिश नहीं है। हमलावर नकाबपोश थे इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। आरोपी कुछ ही सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

किसानों ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला