पंजाब में Registry को लेकर बड़ी खबर

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

Punjan media news : ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पूर्वी तहसील में जाली एन.ओ.सी. लगाकर रजिस्ट्रियां करवाने वाले एजैंटों पर भी किसी समय पुलिस की बड़ी कार्रवाई हो सकती है और इस गिरोह का पुलिस द्वारा पर्दाफाश किया जा सकता है।

गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पूर्वी तहसील में पिछले लंबे समय से कुछ खासमखास एजैंटों द्वारा सब रजिस्ट्रार दफ्तर में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों की मदद से जाली एन.ओ.सी. लगाकर प्लाटों की रजिस्ट्रियां करवाई जा रही हैं जिसके चलते कई लोगों द्वारा इस गोरखधंधे की शिकायतें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को की जा चुकी है। गौरतलब है कि पूर्वी तहसील में जाली एन.ओ.सी. द्वारा करवाई गई एक रजिस्ट्री के चलते ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार की शिकायत पर 2 आरोपियों के खिलाफ थाना मोती नगर में साजिश तहत धोखाधड़ी करने और जाली दस्तावेज लगाकर रजिस्ट्री करवाने का मामला 1 दिसम्बर, 2025 को दर्ज हो चुका है। पुलिस द्वारा उक्त मामले में प्लाट बेचने वाले आरोपी जोगा सिंह पुत्र निरंजन सिंह वासी अमन नगर और प्लाट खरीदने वाली महिला बलजिंदर कौर पत्नी अवतार सिंह वासी न्यू बसंत विहार काकोवाल रोड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं थाना मोती नगर की पुलिस द्वारा उक्त मामले में शामिल बाकी आरोपियों की जांच की जा रही है कि इस रजिस्ट्री करवाने में किन-किन आरोपियों द्वारा साथ दिया गया है।

मुख्यमंत्री को की जा चुकी है शिकायत

जिला रैवेन्यू एडवोकेट एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट डेविड गिल द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पूर्वी तहसील में फर्जी एन.ओ.सी. लगाकर प्लाट की रजिस्ट्री करवाने में शामिल कर्मचारियों और एजैंटों की शिकायत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त गोरख धंधे को चलाने वाले लोगों द्वारा रिश्वतखोरी करके कई करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति बनाई जा चुकी है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Canada पुलिस ने जारी की पंजाबी गैंगस्टरों की तस्वीरें

शहर में बन रहा कॉम्पलैक्स व 5 दुकानें सील