Canada पुलिस ने जारी की पंजाबी गैंगस्टरों की तस्वीरें

Punjab media news कनाडा पुलिस ने गैंग हिंसा के चरम स्तर से जुड़े 11 लोगों के बार चेतावनी जारी की है। पुलिस ने जनता को उनसे दूर रहने को कहा है। इन 11 लोगों में से 9 पंजाबी मूल के हैं। ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस ने कहा कि वे प्रांत में कई हत्याओं और गोलीबारी की घटनाओं से जुड़े थे। कंबाइंड फोरीज स्पेशल एनफोर्समेंट यूनिट के असिस्टेंट कमांडर मैनी मान ने कहा कि इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि कोई प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर उन्हें हिंसा का निशाना बनाएगा।

पुलिस द्वारा जारी पोस्टर में शकियल बसरा (28), अमरप्रीत सामरा (28), जगदीप चीमा (30), रविंदर शर्मा, (35), बरिंदर धालीवाल (39), एंटी सेंट पियरे (40), गुरप्रीत धालीवाल (35), रिचर्ड जोसेफ व्हिटलॉक (40), समरूप गिल (29), सुपदिश गिल (28) और सुखदीप पंसल (33) के नाम शामिल हैं। कनाडा से मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि विशिष्ट कथित अपराधियों से दूर रहने की ऐसी चेतावनियां पहले कभी नहीं सुनी गई थीं, लेकिन हाल के वर्षों में इनमें वृद्धि हुई है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल 16 दिसंबर, 2025

Punjab-Media-News

पंजाब में Registry को लेकर बड़ी खबर