शहर में बन रहा कॉम्पलैक्स व 5 दुकानें सील

Punjab media news : जोन-डी के नए ए.टी.पी. द्वारा अवैध बिल्डिंगों पर जो कार्रवाई की जा रही है, उससे पुराने अफसरों की पोल खुल गई है। यहां बताना उचित होगा कि कमिश्नर द्वारा जिस रैगुलर ए.टी.पी. हरविंद्र हनी को जोन-डी का चार्ज दिया गया है, उसके द्वारा पिछले कुछ दिनों के दौरान रानी झांसी रोड, कालेज रोड, सिमिट्री रोड, सराभा नगर, बी.आर.एस. नगर, मॉडल टाऊन, हैबोवाल, फिरोजपुर रोड के साथ लगते इलाकों में बिना मंजूरी के बन रही बिल्डिंगों को तोड़ने या सील करने की कार्रवाई की गई है।

 

ये बिल्डिंगें जोन-डी के पिछले स्टाफ की मिलीभगत से बन रही थीं, इनमें से कई बिल्डिंगें तो रिहायशी एरिया में बनने की वजह से नॉन-कम्पाऊंडेबल कैटेगरी में आती हैं और उनको फाऊंडेशन लैवल पर तोड़ने या रोकने की जिम्मेदारी नहीं निभाई गई। इसी तरह नक्शा पास करवाए बिना बनने वाली बिल्डिंगों से करोड़ों का जुर्माना नहीं वसूला गया जिसे लेकर कमिश्नर द्वारा इंस्पैक्टर वालिया को सस्पैंड कर दिया गया है और पुराने ए.टी.पी. के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

आरती सिनेमा चौक के नजदीक व मॉडल टाउन मार्कीट में बन रहे कॉम्पलैक्स पर हुई सीलिंग

नगर निगम द्वारा सोमवार को आरती सिनेमा चौक के नजदीक व मॉडल टाऊन मार्कीट में बन रहे कॉम्पलैक्स पर सीलिंग की गई। ये दोनों बिल्डिंगें टी.पी. स्कीम के एरिया में स्थित हैं जिनके निर्माण के लिए न तो नक्शा पास हो सकता है और न ही उन्हें फीस जमा करके रैगुलर करने का प्रावधान है जिसके मद्देनजर जोन-डी की टीम द्वारा आरती सिनेमा चौक के नजदीक सग्गू चौक को जाने वाली रोड पर बन रहे कॉम्पलैक्स व मॉडल टाऊन मार्कीट में स्थित 5 दुकानों को अवैध निर्माण के आरोप में सील कर दिया।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

पंजाब में Registry को लेकर बड़ी खबर

जालंधर में नए डिविजनल कमिश्नर ने संभाला पदभार