आदमपुर से इस रूट पर सभी उड़ानें रद्द!

Punjab media neआदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) के लिए चलने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितम्बर तक रद्द कर दी गई हैं। अचानक उड़ानें बंद होने से यात्रियों में निराशा देखने को मिल रही है। यह एयरपोर्ट जालंधर और दोआबा क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली और एन.सी.आर. तक पहुंचने का एक आसान साधन बना हुआ था, लेकिन लगातार कैंसिलेशन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।यात्रियों ने कहा कि उन्हें पहले से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें अब मजबूरी में चंडीगढ़ या अमृतसर से उड़ानें लेनी पड़ रही हैं, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।

जालंधर से दिल्ली काम के लिए जाने वाले एक यात्री ने बताया, “हमारे लिए आदमपुर एयरपोर्ट बहुत सुविधाजनक था। अब बार-बार फ्लाइट रद्द होने से हमें सड़क मार्ग या अन्य शहरों से हवाई यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे परेशानी दोगुनी हो गई है।” यात्रियों ने कहा कि एयरलाइन को यात्रियों को पहले से सही जानकारी देनी चाहिए। कई बार टिकट बुक करने के बाद अचानक कैंसिलेशन की वजह से मीटिंग्स और जरूरी काम प्रभावित हो जाते हैं।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब वासियों के लिए बड़े खतरे का Alert जारी!

Punjab-Media-News

आर्म्स लाइसैंस अप्लाई करने को लेकर आई खबर