पंजाब के इस इलाके से मिली मिसाइल

Punjab media news : आदमपुर के निकटवर्ती गांव चूहड़वाली में मार्कफेड की कैनरी के स्टोर में बिना चली मिसाइल मिलने से हाहाकार मच गई और लोग सहम गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्कफेड कैनरी चूहड़वाली में शुक्रवार और शनिवार की रात को आदमपुर व आसपास के इलाकों में जो धमाके सुनाई दिए थे उनमें एक मिसाइल मार्कफेड कैनरी के जेनरेटर रूम में जाकर गिरी। इसका पता मार्कफेड कैनरी में शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जब कैनरी खुली तो कर्मचारियों ने जेनरेटर रूम में जाकर देखा तो वहां छत फाड़ कर मिसाइल गिरी हुई थी।  इस पर कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। उच्च अधिकारियों ने मौका देखने के बाद इसकी सूचना डी.एस.पी. सब-डिवीजन आदमपुर कुलवंत सिंह को दी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर एयरफोर्स व आर्मी के उच्च अधिकारियों को ये सूचना दी।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में पाकिस्तान द्वारा साइबर हमला

जालंधर वासियों ने दी “रेल रोको आंदोलन” की चेतावनी