जालंधर वासियों ने दी “रेल रोको आंदोलन” की चेतावनी

Punjab media news : अर्बन एस्टेट फेस-1 स्थित गीता मंदिर में एकत्रित हुआ इलाका निवासियों ने सी-7 रेलवे फाटक को तुरंत प्रभाव से खोलने की मांग रखी है, और ऐसा न होने की सूरत में ट्रेनें रोकने की चेतावनी दी है। लोगों ने साफ कहना है कि अगर फाटक नहीं खोला गया, तो वे जल्द ही रेल रोको आंदोलन शुरू करेंगे।मीटिंग में महिलाएं, बुज़ुर्ग, छात्र, दुकानदार और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सी-7 फाटक बंद होने से उनका जीवन कठिन हो गया है। रोजाना 3 किलोमीटर से अधिक पैदल चलने को मजबूर हैं, वहीं नया अंडरपाथ मात्र 13 फीट चौड़ा है, जिसपर रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है।लोगों ने कहा कि हम इंसान हैं, वोट की मशीन नहीं। सरकार सिर्फ अमीरों की सुनती है, जबकि उनकी आवाज चुनाव के समय ही याद आती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अर्बन एस्टेट अब बाकी शहर से कट चुका है, जिससे स्कूली बच्चों, बुज़ुर्गों और दुकानदारों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उनका कहना है कि सी-7 फाटक का खुला रहना जरूरी है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब के इस इलाके से मिली मिसाइल

Punjab : जहरीली शराब पीने से करीब 14 लोगों की मौत