Punjab : जहरीली शराब पीने से करीब 14 लोगों की मौत

Punjab media news :पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। मजीठा विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ते तीन गावों में देर शाम जहरीली शराब पीने से करीब 14 लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आ रही है। इससे पहले मृतकों की संख्या 8 थी, जिसमें गांव भंगाली के 3 , मरडी कलां के 3 और थरयेवाल के 2 लोग शामिल है। यह घटना मजीठा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली चौकी भंगाली कलां के बिल्कुल नजदीक हुई। पता चला है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।जानकारी के अनुसार, इस नकली शराब रैकेट के किंगपिन और मुख्य सप्लायर समेत कुल 6 आरोपियों को 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रभजीत सिंह, कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराए (निवासी मारड़ी कलां), गुरजंट सिंह और निंदर कौर (निवासी थिरेवाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इस शराब रैकेट के किंगपिन साहिब सिंह और प्रभजीत सिंह नकली शराब की सप्लाई का मास्टरमाइंड थे। गिरफ्तार आरोपी कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह का भाई है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर वासियों ने दी “रेल रोको आंदोलन” की चेतावनी

आज का राशिफल