Jalandhar का यह इलाका सील

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News
AAR KAY

 

Punjab media news : शहर के एक इलाके को पूरी तरह से सील करके बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, नशे के खिलाफ जंग के तहत आज पुलिस ने जालंधर के मकसूदां के नजदीक वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक नशा तस्कर दिलीप सिंह उर्फ ​​दीपा के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस मामले में एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों पर तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और इलाके को सील भी कर दिया गया। दिलीप के खिलाफ एक अवैध बिल्डिंग को लेकर शिकायत मिली थी, जिसके चलते कार्रवाई की गई हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या और एनपीएस एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। अदालत ने दिलीप को 11 में से 6 मामलों में सजा सुनाई है। आरोपियों के पास से 3 पिस्तौल भी बरामद की गई हैं। सरकार द्वारा कार्रवाई करने से पहले ही दिलीप और उसके परिवार ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई थी। इस दौरान परिवार को हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद उनके घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया और छोड़ दिया गया।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Jalandhar में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात

Jalandhar में सुबह-सुबह चली गोलियां