Punjab : रिजल्ट होगा रद्द, दोबारा देनी होगी परीक्षा! पढ़ें

AAR KAY

Punjab media news : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी.एस.ई.बी.) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 9वीं और 11वीं कक्षा के परिणाम अपलोड करने और ऑनलाइन ट्रांसफर सर्टीफिकेट जारी करने की प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस संबंध में पंजाब राज्य के सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे बोर्ड के पोर्टल पर अपनी लॉगिन आई.डी. के माध्यम से परिणाम अपलोड करें और फाइनल सबमिशन से पहले आवश्यक सुधार कर लें।

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि स्कूल फाइनल सबमिशन से पहले रफ रिपोर्ट का प्रिंट निकालकर सभी विद्यार्थियों के परिणामों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो सुधार करके ही अंतिम रूप से सबमिट करें। एक बार फाइनल सबमिशन हो जाने के बाद स्कूल स्तर पर किसी भी प्रकार की संशोधन प्रक्रिया संभव नहीं होगी। बोर्ड के अनुसार परिणाम अपलोड करने के बाद ही विद्यार्थियों का ट्रांसफर सर्टीफिकेट (टी.सी.) ऑनलाइन जारी किया जाएगा। वे छात्र जो किसी अन्य स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, अन्य राज्यों या अन्य बोर्ड से आए छात्रों के अधूरे या अप्रमाणित दस्तावेजों के कारण यदि उनका रजिस्ट्रेशन नंबर बोर्ड द्वारा जारी नहीं किया गया है तो उनका ट्रांसफर सर्टीफिकेट जारी नहीं किया जाएगा। जिन छात्रों की 9वीं या ग्यारहवीं कक्षा में कंपार्टमैंट आई है, उनका परिणाम आर.एल./कंपार्टमैंट/री-अपीयर के रूप में रहेगा। जिन विद्यार्थियों को 11वीं में प्रोविजनल दाखिला दिया गया था यदि वे निर्धारित अवसरों में 10वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, तो उनका 11वीं का परिणाम रद्द कर दिया जाएगा। बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों से अनुरोध किया है कि वे इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें ताकि विद्यार्थियों को समय पर सही परिणाम और प्रमाणपत्र प्राप्त हो सकें।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

नगर निगम ने एक साथ कर दी 13 दुकानें सील

रिश्वत लेते हुये पी.एस.पी.सी.एल. लाइनमैन काबू