पंजाब के लाखों पेंशनर्स के लिए अहम खबर

Punjab media news : पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत प्रदेश में 36 लाख से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वृद्धावस्था पैंशन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत अब तक डायरैक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के जरिए 2,697.44 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि डी.बी.टी. व्यवस्था से वित्तीय सहायता का वितरण पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से बिना किसी बिचौलिए के सुनिश्चित हुआ है।

मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं हेतु 6,131.91 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इससे वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगों, आश्रित बच्चों और अन्य जरूरतमंद वर्गों को निरंतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़