पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Punjab media news : मेरठ जिले में पुलिस ने कथित तौर पर गोकशी की तैयारी कर एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (मवाना) पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अटौरा रोड रजवाहे की पटरी के पास गन्ने के खेत में दो लोग एक गोवंश को वध के लिए ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

लवानिया बताया कि इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी बिलाल के बाएं पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बिलाल का साथी भूरा उर्फ जावेद मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि मौके से एक गोवंश, .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा तथा गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मवाना थाने में भारतीय न्याय संहिता, आयुध अधिनियम और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लवानिया ने बताया कि बिलाल और भूरा उर्फ जावेद के खिलाफ पहले भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में कल लगेंगे ‘विशेष वोटर कैंप’