पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़

Punjab media news : अजनाला क्षेत्र में पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ अजनाला के गांव भखा तारा सिंह के निकट नहर क्षेत्र में हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह और अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, 2 मोबाइल फोन तथा एक थार गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 2 हथियारबंद संदिग्ध इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और एक थार गाड़ी में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और आरोपियों का पीछा किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद को घिरता हुआ देख अपने पिस्तौल से पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जोकि एक आरोपी को लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने योजना के तहत उक्त दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यू.के. में बैठा गैंगस्टर निशान कर रहा था आरोपियों के पूरे नैटवर्क का संचालन
पुलिस के सूत्रों ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों के पूरे नैटवर्क का संचालन यू.के. में बैठा गैंगस्टर निशान कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आशंका है कि दोनों आरोपी किसी टारगेट किलिंग की योजना के तहत इलाके की रेकी कर रहे थे और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

उत्तर भारत के प्रथम श्री स्वर्णाकर्षण भैरव मंदिर में मूर्ति स्थापना

बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत