चिल्ड्रन होम से 2 नाबालिग लड़कियां लापता

Punjab media news : पुलिस जिला खन्ना के अंतर्गत आने वाले दोराहा स्थित प्रमुख संस्था हेवनली पैलेस के हेवनली एंजल्स चिल्ड्रन होम से 2 नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इस संबंध में पुलिस ने एक लड़की के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग लड़कियां 12 मई 2026 को दोराहा स्थित हेवनली एंजल्स चिल्ड्रन होम से बिना किसी को बताए चली गईं। लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें चिल्ड्रन होम के स्टाफ का फोन आया, जिसमें जानकारी दी गई कि उनकी बेटी और उसके साथ एक अन्य लड़की संस्था से कहीं चली गई हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों नाबालिग लड़कियों की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना के बाद हेवनली पैलेस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब चिल्ड्रन होम से लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसके चलते सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पुलिस और शूटर के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां

अमेरिका के हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत