Punjab media news : सैक्टर-56 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में मिड-डे मील के बचे भोजन को कथित तौर पर बाहर फैंकने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। स्कूल की महिला स्टाफ सदस्य मिड-डे मील का बचा भोजन बाहर फैंकने जा रही थी।इसी दौरान राहगीर वीडियो बना रहा था, तो कर्मचारी कथित तौर पर भोजन को वापस स्कूल परिसर में ले गए। पूछने पर स्टाफ ने बताया कि खिचड़ी और दाल बची थी, जिसे फैंकने को कहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मिड-डे मील का बचा भोजन नियमित रूप से फैंका जाता रहा है लेकिन इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षा विभाग के डॉयरैक्टर स्कूल एजुकेशन नितिश सिंगला ने कहा है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद कुछ कहा जा सकता है। मिड डे मील को गिराना गलत है और कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings