Amritsar में ताबड़तोड़ फायरिंग!

AAR KAY

Punjab media news : देर रात कोट खालसा इलाके में एक्टिवा सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नितिन उर्फ चीकू के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी विशालजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, देर रात नितिन उर्फ चीकू मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोट खालसा स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। घर से कुछ ही दूरी पर उसका पीछा कर रहे एक्टिवा सवार दो युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां नितिन के सिर में लगीं, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल नितिन को स्थानीय एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच कर रहे एडीसीपी विशालजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों में से एक की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एडीसीपी ने यह भी बताया कि नितिन पहले जेल में बंद था और कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Mid Day Meal पर मचा बवाल!

कई पेट्रोल पंपों पर महीनों से सप्लाई ठप