Punjab सरकार में 144 गाड़ियों की खरीद में घोटाले के आरोप

Punjab सरकार में 144 गाड़ियों की खरीद में घोटाले के आरोप

Punjab media news : पंजाब पुलिस के लिए वर्ष 2023 में खरीदी गई 144 गाड़ियों को लेकर गड़बड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले में ईडी की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिसमें कार्यकारी डीजीपी, विजिलेंस डायरेक्टर सहित तीन अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से प्रारंभिक साक्ष्य पेश करने को कहा है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 144 टोयोटा हिलक्स (मैन्युअल ट्रांसमिशन) वाहनों की खरीद से जुड़ा है। आरोप है कि इन वाहनों को बाजार कीमत से करीब 10.72 लाख रुपये प्रति गाड़ी अधिक कीमत पर खरीदा गया। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील निखिल सराफ की ओर से दाखिल की गई है।

याचिका में कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के एमडी मसाकाजु योहिमुरा और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा पर भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायतकर्ता को प्रारंभिक सबूत पेश करने के निर्देश दिए हैं। याचिका में यह भी कहा गया है कि बड़ी संख्या में सरकारी वाहन खरीदने पर आमतौर पर छूट मिलती है, लेकिन इस मामले में इसके उलट ज्यादा कीमत पर खरीदारी की गई, जिससे संदेह और गहरा गया है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सोना खरीदने का मौका!

सोना खरीदने का मौका!