मार्च महीने में पंजाब के लोगों को लगातार तीन सरकारी छुट्टियों की सौगात मिलने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन राज्य भर में स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
इसके बाद 22 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं, 23 मार्च (सोमवार) को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के अवसर पर भी पंजाब सरकार द्वारा सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।
इस तरह पंजाब में लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश रहेगा, जिससे छात्रों, कर्मचारियों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। लगातार छुट्टियों के चलते लोग अपने पारिवारिक कार्यक्रमों और यात्राओं की योजना भी बना सकेंगे।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings