Punjab media news : मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख के होली इवेंट के दौरान हंगामा हो गया। होली कार्यक्रम में मौजूद नौजवानों के बीच पहली लाइन में खड़े होने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया।जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में आयोजित मनकीरत औलख के शो के दौरान कुछ युवकों के बीच आगे खड़े होने को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। कुछ युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे भी चलाए।मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हालात पर काबू पाया और झगड़ रहे युवकों को खींचकर स्टेज के पास से नीचे उतार दिया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और झगड़े में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings