Punjab media news : खडूर साहिब से MP अमृतपाल सिंह ने पार्लियामेंट के बजट सेशन में हिस्सा लेने के लिए उनकी पैरोल एप्लीकेशन खारिज होने के फैसले को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इस नई पटीशन पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। अमृतपाल सिंह अभी राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्होंने पंजाब सरकार के उन्हें पैरोल न देने के फैसले को गैर-कानूनी, अस्पष्ट व अनुचित करार दिया है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र और पंजाब सरकार को NSA एक्ट के सेक्शन 15 के तहत उन्हें अस्थायी रिहाई या पैरोल देनी चाहिए ताकि वह 28 जनवरी से 13 फरवरी और 8 मार्च से 2 अप्रैल तक तय बजट सेशन के अलग-अलग पड़ावों में शामिल हो सकें। पटीशन में अमृतपाल सिंह ने दलील दी है कि पार्लियामेंट में अपने इलाके के करीब 19 लाख वोटरों की आवाज उठाना उनका कानूनी हक है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings