जालंधर के इस इलाके में चला पीला पंजा

Punjab-Media-News
Punjab-Media-News

Punjab media news : जालंधर के उपकार नगर में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में नशा तस्करी के आरोपी कुलवंत सहोता के अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। कुलवंत सहोता के खिलाफ नशा तस्करी के 4 मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम की ओर से अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी, जिसके लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान क्षेत्र को पूरी तरह सील किया गया और लगभग 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।नगर निगम के एटीपी (असिस्टेंट टाउन प्लानर) हरविंदर सिंह ने बताया कि कुलवंत सहोता द्वारा सरकारी रोड पर अवैध रूप से निर्माण किया गया था। इसको लेकर पहले दो बार नोटिस भी भेजे गए, लेकिन आरोपी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब में तेज बारिश की चेतावनी

विवादों में घिरी दिलजीत दोसांझ की ‘सरदारजी 3’!