पंजाब में तेज बारिश की चेतावनी

Punjab media news: पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग द्वारा 25 व 26 जून तेज बारिश संबंधी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।विभाग के अनुसार, 24 जून को बारिश का यैलो अलर्ट रहेगा। तापमान के क्रम में आज पंजाब के विभिन्न जिलों का तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में सबसे अधिक 42.8 डिग्री सैल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया। इसी तरह से अमृतसर में 37.2, बठिंडा में 42.5 जबकि जालंधर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रहा जोकि कल के मुकाबले 6 डिग्री की बढ़ौतरी बता रहा है। वहीं दिनभर सुर्य व बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। वहीं शाम को शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर : Flyover बना खतरे की घंटी!

Punjab-Media-News

जालंधर के इस इलाके में चला पीला पंजा