पंजाब के डैम को लेकर चिंता वाली खबर!

Punjab media news : पंजाब के डैम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, डैम में गाद जमा होने की वजह से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के जलाशयों की पानी जमा करने की क्षमता कम हो गई है। इस वजह से 24 डैम की क्षमता में 4,183.6 मिलियन क्यूबिक मीटर की कमी आई है, जो इन जलाशयों की क्षमता का लगभग पांचवां हिस्सा है। सूत्रों मुताबिक, इस साल पंजाब में आई बाढ़ की वजह, ज्यादा बारिश के अलावा, गाद से भरे डैम को बताया गया क्योंकि गाद की वजह से ये डैम अपनी क्षमता के हिसाब से पानी जमा नहीं कर पाए।राज्य में बाढ़ की वजह से 40 लोगों की जान चली गई, जबकि 1.9 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। ये आंकड़े चंडीगढ़ से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी के एक सवाल के जवाब में पेश किए गए। बताया गया कि पंजाब के 14 जलाशयों में गाद के कारण कुल 222.3 MCM (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी कम हो गया। हिमाचल प्रदेश में गाद के कारण जलाशयों की कुल क्षमता 18,882.974 MCM का 3,960.37 MCM पानी कम हो गया।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में इन कैप्सूल की बिक्री पर पूरी तरह बैन!

पंजाब के मौसम को लेकर नई Update