पंजाब के मौसम को लेकर नई Update

Punjab media news : पंजाब में ठंड का प्रकोप तेज़ हो गया है। गुरुवार को पूरे देश में जालंधर का आदमपुर 3 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन रातें तेज़ सर्दी का एहसास करा रही हैं। पहली बार इस सीजन में बुधवार रात पंजाब के तीन शहरों में तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया, जिसमें आदमपुर – 3°C, फरीदकोट – 3.2°C, बठिंडा – 3.8°C शामिल है।  वहीं, राज्य में अधिकतम तापमान पटियाला में 23.6°C दर्ज हुआ, जबकि एक दिन पहले आनंदपुर साहिब 24°C के साथ सबसे गर्म रहा।

जारी हुआ कोल्ड वेव का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के मुताबिक आज भी पंजाब के कई जिलों में सीत लहर (Cold Wave) का येलो अलर्ट जारी है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। जालंधर, मोगा, फिरोज़पुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, फाज़िलका जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।  वहीं, हिमाचल में 5 और 7 दिसंबर को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब के डैम को लेकर चिंता वाली खबर!

विवादों में घिरी Jalandhar की मशहूर बंसल स्वीट्स शॉप