Punjab media news : भैणी मियां खान पुलिस ने कार सवार दो लोगों को 1,20,000 मि.लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। इस बारे में ए.एस.आई.तीर्थ राम ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ गांव झंडा मोड़ नानोवाल जिंदर से आरोपी सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सुखमन पुत्र किरपाल सिंह निवासी नया बागडिय़ां तथा अरशदीप सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी नारायणगढ़ थाना छाहियाटा जिला अमृतसर को शक के आधार पर कार समेत गिरफ्तार किया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 1,20,000 मि.लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया गया।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings