Punjab media news : सिटी पुलिस गुरदासपुर ने सेंट्रल जेल गुरदासपुर में बंद एक कैदी से 10 ग्राम नशीला पदार्थ, एक मोबाइल फोन, खुला तंबाकू, 3 पाउच कूललिप्स, 3 बंडल बीड़ी बरामद होने पर केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल सेंट्रल जेल गुरदासपुर में बंद है।
इस बारे में सब इंस्पेक्टर हेम राज ने बताया कि अजय सिंह असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट, सेंट्रल जेल गुरदासपुर ने अपने पत्र में बताया कि जब जेल स्टाफ ने बैरक नंबर 9/4 की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान आरोपी गुरसिमरत सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी सेंट्रल जेल गुरदासपुर से 10 ग्राम नशीला पदार्थ, एक मोबाइल फोन, खुला तंबाकू, 3 पाउच कूललिप्स, 3 बंडल बीड़ी बरामद हुई। इस संबंधी उससे पूछताश करने के बाद सिटी पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंधी गुरसिमरत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया अदालत से वारंट प्राप्त कर उसे पूछताछ के लिए जेल से लाया जाएगा।
g



GIPHY App Key not set. Please check settings