आज का राशिफल 24 जनवरी, 2025

Today’s horoscope January 24, 2025

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news ::मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी योजना को क्रियान्वित करने के लिए सहकर्मियों की सलाह आपके काम आएगी। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट दिखने को मिलेगी। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर तालमेल की कमी रहेगी।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा की तैयारी करने के लिए एकाग्र होने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। व्यापार में भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से नुकसान की स्थिति बन सकती है।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यावसायिक संपर्कों में वृद्धि होगी। काम को लेकर यदि आज कोई यात्रा करनी है तो उसको कुछ दिनों के लिए टालने की कोशिश करें। अपने व्यक्तिगत कामों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर का माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। नकारात्मक यादों को खुद पर हावी न होने दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से आप पूरी ऊर्जा और आनंद लेकर काम करेंगे। युगल प्रेमियों को व्यर्थ के विषयों पर बातचीत करने से बचने की सलाह दी जाती है।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ शाम को खरीदारी करने का प्रोग्राम बनेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज कुछ अनचाहे खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। अविवाहित व्यक्ति आज किसी विपरीत लिंगी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। अपने भविष्य के लिए कुछ निवेश की योजनाओं पर काम करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को आलस से बचने की सलाह दी जाती है। कारोबार में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आज किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा, जहां बहुत से नए लोगों से आपका मेल-मिलाप होगा। व्यवसाय में बदलाव के बारे में विचार बना सकते हैं। विदेश में नौकरी को इच्छुक व्यक्तियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कारोबार में किसी डील को लेकर अति आत्मविश्वास से भरा होने के कारण नुकसान होने की संभावना है। नौकरी में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। घुटनों का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

कांस्टेबल रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

Jalandhar : आज लगेगा लंबा पॉवर कट, जानें