Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप!

Punjab media news  : पंजाब में बेअदबी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब ताजा मामला अमृतसर से सामने आया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में एक युवक द्वारा बेअदबी की घटना को अंजाम दिया। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, माथा टेकने पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर गुटका साहिब के अरदास वाले अंग फाड़ दिए। इसके बाद उसने फाड़े गए अंगों को वहां मौजूद एक महिला की चुन्नी के पल्लू से बांध दिया। घटना की जानकारी सामने आते ही SGPC की ओर से थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे काबू कर लिया।

क्या कहना है पुलिस का ?

ACP सेंट्रल अमृतसर सुरिंदर सिंह के मुताबिक, आरोपी की पहचान शहीद ऊधम सिंह नगर निवासी मनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मनदीप सिंह गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आया था और इसी दौरान उसने गुटका साहिब के अंग फाड़े। जिस महिला की चुन्नी के पल्लू से अंग बांधे गए, वह भी शहीद ऊधम सिंह नगर की रहने वाली बताई जा रही है। वह अपने परिवार के साथ माथा टेकने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे उसकी क्या मंशा थी, इसे लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

KYC अपडेट के नाम पर लाखों की ठगी