Action में स्वास्थ्य विभाग

Punjab media news : फूड सेफ्टी विभाग की टीम द्वारा सी.एफ.डी.ए. कंवलप्रीत कौर बराड़, डिप्टी कमिश्नर दलविंद्रजीत सिंह के आदेशानुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लोगों को साफ-सुथरे खाद्य पदार्थ मुहैया करवाने के मकसद से झब्बाल व तरनतारन में विभिन्न दूध डेयरियों पर छापामारी की गई। फूड सेफ्टी टीम में डी.एच.ओ. डा. मनजीत सिंह रटौल, फूड सेफ्टी अधिकारी रजनी रानी शामिल थे।

टीम ने डेयरियों में दूध की गुणवत्ता, स्टोरेज, सफाई और अन्य आवश्यक मानकों की जांच की। जांच के दौरान डेयरियों में पड़ा करीब 100 किलो खराब दूध मौके पर नष्ट करवाया। फूड सेफ्टी विभाग की टीम द्वारा इस कार्रवाई के साथ-साथ दूध और दूध से बने पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग भी की गई। टीम ने दोनों डेयरियों में से मिक्सड दूध के 2 सैंपल और दही का 1 सैंपल लिया। इन सैंपलों को नियमानुसार जांच के लिए खरड़ लैबोरेटरी में भेजा गया है। लैबोरेटरी से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दूध और दूध से तैयार होने वाले पदार्थ लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं, जिसके चलते लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इसी मकसद के तहत विभाग द्वारा समय-समय पर दूध की डेयरियों और अन्य खाद्य पदार्थों से संबंधित कारोबारी संस्थानों की जांच की जाती है।

लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
अधिकारियों ने डेयरी मालिकों को भी हिदायत दी कि वे दूध की स्टोरेज और बिक्री के दौरान सफाई व खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करें। फूड सेफ्टी विभाग ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की टीमों द्वारा भविष्य में भी दूध, दूध से बने पदार्थों और अन्य खाद्य वस्तुओं की लगातार जांच और सैंपलिंग की जाएगी। लैबोरेट्री जांच के परिणामों के आधार पर यदि कोई सैंपल निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरता है तो संबंधित व्यक्तियों या संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप!

कनाडा में पंजाब मूल का पुलिस अफसर गिरफ्तार