जालंधर वेस्ट में खुलेआम बिक रहे नशे पर AAP में घमासान

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : पंजाब में नशे के खिलाफ कार्रवाई और इसे रोकने के दावों के बीच जालंधर वेस्ट में नशे की बिक्री को लेकर आम आदमी पार्टी के भीतर से ही आवाज उठने लगी है। अवतार नगर की पार्षद अमनदीप कौर के पति अमन ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर इलाके में खुलेआम नशा बिकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर नशा बेचने वाले आवाजें लगाकर ग्राहकों को बुलाते हैं। इसके बावजूद नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों का साथ देने के बजाय कुछ नेता उन पर ही सवाल उठा रहे हैं।

दरअसल, यह मामला AAP नेता कीमती भगत द्वारा हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव होकर नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर सवाल उठाने के बाद सामने आया है। इसके जवाब में पार्षद पति अमन ने लाइव होकर कीमती भगत को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अगर नशे की बिक्री रोकने में मदद नहीं कर सकते तो कम से कम इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों का विरोध भी नहीं करना चाहिए।

अमन ने अपनी लाइव वीडियो में जालंधर वेस्ट के कई इलाकों का जिक्र करते हुए वहां खुलेआम नशा बिकने का दावा किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समर्थन देना चाहिए। उनके मुताबिक, नशे के मुद्दे पर आवाज उठाने वालों को गलत ठहराने के बजाय इस समस्या को खत्म करने के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। इस मामले के सामने आने के बाद जालंधर वेस्ट में नशे की बिक्री और इसे रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

दीवाली से पहले जालंधर पुलिस अलर्ट