Punjab media news : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। राज्य के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने से उमस भी काफी बढ़ गई, जिससे लोगों को ज्यादा राहत महसूस नहीं हुई।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस का स्तर बढ़ जाता है। यदि अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने 5 जुलाई से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही मौसम से संबंधित आधिकारिक सलाह और चेतावनियों का पालन करने की भी सलाह दी गई है।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings