किसानों के प्रदर्शन से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

Punjab media news : सजा पूरी कर चुके और लंबे समय से विभिन्न जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रेल रोको प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ट्रेनों का चक्का जाम किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न किसान संगठनों और कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। वहीं कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई।

इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य करनैल सिंह पंजोली, शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरिंदर सिंह भंगू समेत अन्य नेताओं ने कहा कि मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा लंबे समय से धरना देकर बंदी सिंहों की रिहाई की मांग कर रहा है, लेकिन सरकारें इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं।नेताओं ने कहा कि सरकारों तक अपनी आवाज पहुंचाने और उन्हें जगाने के उद्देश्य से सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रही हैं, जिसके चलते आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया गया है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Punjab : 2 युवक नशे की हालत में काबू