मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Punjab media news : पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग ने 8 और 9 जुलाई के लिए पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लंबे समय से जारी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चली। इसके बावजूद प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.3 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई, हालांकि तापमान सामान्य से आसपास बना हुआ है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले 48 घंटों के दौरान अनुमान के अनुरूप अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल सभी की नजरें मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान पर टिकी हुई है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर में फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप

बुधवार को जारी हुए सोना-चांदी के ताजा रेट