करोड़ों की हेरोइन सहित तस्कर काबू

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : फाजिल्का पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशों के खिलाफ अभियान के तहत थाना सदर जलालाबाद को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। DSP जतिंदर सिंह सब डिवीजन जलालाबाद और बलकार सिंह डी.एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फाजिल्का की निगरानी में इंस्पेक्टर रूपिंदरपाल सिंह इंचार्ज सी.आई.ए. फाजिल्का-2 की टीम शक के आधार पर व्यक्तियों की चेकिंग करने के लिए थाना सदर जलालाबाद के क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने गांव सुखेरा बोदला और फत्तू वाला लिंक रोड पर एक नौजवान को शक के आधार पर रोका और तलाशी ली, तो उसके पास एक लिफाफे से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी हज़ारा राम सिंह वाला के रूप में हुई। इसके खिलाफ थाना सदर जलालाबाद में दर्ज किया गया है। मुकद्दमे की तफ्तीश जारी है। दोषी का रिमांड प्राप्त कर गहन पूछताछ की जाएगी।

DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर : आज नगर निगम के पार्षद हाउस बैठक

इस National Highway पर लगा लंबा जाम