Punjab के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा

Punjab media news : अमृतसर रेलवे स्टेशन पर आज जीआरपी पुलिस द्वारा व्यापक जांच की गई। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। इस दौरान जीआरपी के एस.पी. गुरविंदर सिंह अपने पुलिस बल और डॉग स्क्विड की टीम के साथ मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की और पुलिस ने आने-जाने वाले यात्रियों की भी जांच की है।मीडिया से बातचीत करते हुए एस.पी. गुरविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों के अनुसार त्योहारों के दौरान सभी रेलवे स्टेशनों पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में लुधियाना में जांच के दौरान 6 पिस्तौल और 6 किलो हेरोइन भी बरामद की गई, जो मध्य प्रदेश से लाकर बटाला भेजी जा रही थी। इसी के चलते अवैध हथियारों की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष सख्ती बरती जा रही है। एसपी गुरविंदर सिंह संधू ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को स्टेशन पर कोई लावारिस सामान या संदिग्ध वस्तु मिले तो तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि किसी और का मोबाइल या सामान लेना और इस्तेमाल करना कानूनी तौर पर गलत है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाती है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

नवरात्रि से विजयादशमी तक: भक्ति की कहानी

दशहरे से पहले केंद्र सरकार ने दिया तोहफा!