रिजर्व बैंक की मुंबई ब्रांच को मिली बम से उड़ाने की धमकी

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news :दिल्ली के बाद मुंबई में भी आज दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। दिल्ली के स्कूलों के बाद मुंबई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस को बम धमाके में उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल बैंक के गवर्नर को मिला, जो उनकी मेल आईडी पर ही भेजा गया। यह ईमेल रूसी भाषा में लिखा है, जिसकी जानकारी मिलते ही गवर्नर ने सिक्योरिटी को अलर्ट किया।

मुंबई पुलिस को ईमेल मिलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आई और दल बल के साथ बैंक के ऑफिस पहुंची। बैंक में फायर ब्रिगेड, NDRF, बम और डॉग स्कवाड के साथ सर्च ऑपरेशन जारी है। बैंक परिसर का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। बैंक स्टाफ के सामान की चैकिंग भी की जा रही है। MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जानें, क्या कहती है आज आपकी राशि

आज पेट्रोल-डीजल के बदले रेट