आज पेट्रोल-डीजल के बदले रेट

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

punjab media news : देश में आज 13 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल के रेटों में बदलाव आया है। उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक तेल की कीमतों में गिरावट आई है। कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट होने से देश के अलग-अलग राज्यों में शहरों में ईंधन की कीमतें बदली हैं। पिछले 24 घंटे में कच्चे तेल की कीमतें इंटरनेशनल लेवल पर मामूली बदली हैं, इसलिए आज 13 दिसंबर की सुबह देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।

कच्‍चे तेल के दामों में इंटरनेशनल लेवल पर बीते 24 घंटे में मामूली गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का रेट 73.41 डॉलर प्रति बैरल था, जो पिछले 24 घंटे में गिरकर 69.90 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इससे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल का रेट 27 पैसे और डीजल 32 पैसे कम हुआ। बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल का दाम 13 पैसे और डीजल का दाम 13 पैसे गिर गया है। देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल डीजल के दाम बदले हैं।

ऐसे चेक करें आपने शहर में ईंधन के रेट

  • IOC के ग्राहक RSPसिटी कोड लिखकर मोबाइल नंबर 92249-92249 पर मैसेज भेजें।
  • BPCL के ग्राहक RSPसिटी कोड लिखकर मोबाइल नंबर 92231-12222 पर मैसेज भेजें।
  • HPCL के ग्राहक HPPRICEसिटी कोड लिखकर मोबाइल नंबर 92222-01122 पर मैसेज भेजें।
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

रिजर्व बैंक की मुंबई ब्रांच को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Punjab-Media-News

रूस की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी