पंजाब पुलिस ने 2 इंटरनेशनल Smgglers किए काबू

Punjab media news : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 इंटरनेशनल हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग अमृतसर ने ये कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह और जुगरात सिंह के रूप में हुई है, जिनके कब्जे से 8 पिस्टल बरामद किए गए हैं। जांत दौरान सामने आया है कि, दोनों तस्कर पाकिस्तान स्थित तस्कर नूर से अवैध हथियारों के खेप लेकर आ रहे थे। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों तस्करों से और गहराई से पूछताछ की जा रही है। इनके बैकवर्ड व फारवर्ड लिंक तलाश किए जा रहे हैं। इस संबंधी जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने खुद दी है। उन्होंने बताया कि, अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। दोनों तस्करों को हथियारों की खेप लेते आते समय पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों ने खुद कबूल किया है कि वह इसे पाकिस्तानी तस्कर से लेकर आए हैं। इनसे 3 ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल, 4 Px5 पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद हुए हैं।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

विधायक रमन अरोड़ा की बढ़ती जा रही मुश्किलें

RBI के फैसले से निवेशकों की चांदी