विधायक रमन अरोड़ा की बढ़ती जा रही मुश्किलें

Ppunjab media news : भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। एक के बाद एक उनके विधायक रहते हुए किए गए फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। ताजा मामला यह है जिसमें नाज सिनेमा के दुकान मालिकों द्वारा विजिलेंस के एस.एस.पी. हरप्रीत सिंह मंडेर को शिकायत सौंप कर कहा कि विधायक रमन अरोड़ा द्वारा अपने एक रिश्तेदारों के नाम पर 2 दुकानों की रजिस्ट्री तो करवाई गई लेकिन अब तक उन्हें बेची गई दुकानों की पूरी पेमैंट नहीं की गई है। सिर्फ रजिस्ट्री पर चैक नंबर डलवाकर गुड फेथ में रजिस्ट्री करवा ली गई है। विजिलेंस ने उक्त शिकायत पर मामले की जांच शुरू की है।

सूत्रों के मुताबिक विजीलेंस को उक्त शिकायत हिंदू परिवार से संबंध रखते दिनेश कत्याल के भाई प्रवेश कत्याल द्वारा दी गई है, जोकि शहर के एक नामी हिंदू रसूखदार परिवार से संबंध रखते हैं। पीड़ित प्रवेश कत्याल द्वारा विजिलेंस को दी गई शिकायत में कहा गया कि उनके द्वारा नाज सिनेमा में मार्कीट बनाई गई थी, जिसमें 2 दुकानें विधायक रमन अरोड़ा द्वारा अपने रिश्तेदार को दिलवाई गई थी, जिसका पहले बयाना किया गया, बाद में रजिस्ट्री करवाई गई थी।

हालांकि रजिस्ट्री कराने को लेकर बयाने के मुताबिक वक्त था, लेकिन विधायक रमन अरोड़ा द्वारा खुद अपने रिश्तेदार को 2 दुकानें दिलाने के नाम पर गुड फेथ में रजिस्ट्री पहले करवा ली गई और मौखिक तौर पर विश्वास जताते हुए कहा गया कि रजिस्ट्री में जो बैंक पेमैंट होनी है, उसके चैक नंबर डलवा लिए जाएं और चैक की पेमैंट तय समय पर ही होगी। मामले में पेंच तब फंसा जब पीड़ितों द्वारा विधायक रमन अरोड़ा के रिश्तेदार के नाम पर रजिस्ट्री तो करवा दी गई, लेकिन अब तक चैक नहीं पास नहीं करवाए गए और पेमैंट के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

दरअसल हुआ यह कि विधायक रमन अरोड़ा द्वारा पीड़ित प्रवेश कत्याल को यह कहकर दुकानों का सौदा करवाया गया कि दुकानें उनके रिश्तेदार ने लेनी है। जिसका सौदा खुद विधायक ने बीच में एक रसूखदार व्यक्ति होने के नाते करवाया। लेकिन जब सौदा हो गया तो रजिस्ट्री कराने के टाइम पर उनके द्वारा बैंक पेमैंट (कलैक्टर रेट अमाउंट) के हिसाब से जो दुकानों की कीमत बनती थी, उसने चैक कटवाकर उसके नंबर डलवा दिया थे और कुछ कैश पेमैंट भी करवाई गई। लेकिन पैंच बैंक पेमैंट न होने का फंस गया है। इसी बीच विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया तो पीड़ित डर गए कि उनके द्वारा दुकानों की रजिस्ट्री तो करवा दी गई है, लेकिन पैसे पूरे नहीं मिले हैं। जिससे उनके द्वारा विजिलेंस को इस संबंधी शिकायत करना मुनासिब समझा है।

सनद रहे कि विजिलेंस को विधायक रमन अरोड़ा की बेनामी संपत्ति के बारे जानकारी रैवेन्यू रिकॉर्ड से मिली हैं, वह करोड़ों-अरबों रुपए की बताई जा रही हैं। अब इतना बड़ा घोटाला होने के चलते पीड़ित प्रवेश कत्याल जोकि खुद एक प्रॉपर्टी कारोबारी एवं डिवैल्पर हैं, उन्हें चिंता हुई कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। उक्त भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद धीरे-धीरे कई पीड़ित सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब पुलिस ने 2 इंटरनेशनल Smgglers किए काबू