पंजाब के किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान

punjab media news :

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों और पंजाब के प्रमुख मुद्दों पर शुक्रवार को किसान भवन में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई। 11 राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने इस मीटिंग में हिस्सा लिया लेकिन आम आदमी पार्टी का कोई प्रतिनिधि इसका हिस्सा नहीं बना।

मीडिया से बातचीत में संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने ऐलान किया कि 4 प्रमुख मुद्दों पर सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है, जिसमें पंजाब सरकार की ओर से लैंड पूलिंग को लेकर जारी नोटिफिकेशन को रद्द करने, देश में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को रद्द करने, विधानसभा का स्पेशल सैशन बुलाकर पंजाब के पानी को लेकर किए सभी पुराने समझौते रद्द करने और सहकारिता लहर को बचाने का प्रस्ताव पास किया गया।किसान नेता डा. दर्शन पाल सिंह ने कहा पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग नीति के खिलाफ एस. के. एम.जिला स्तर पर केंडल मार्च निकालेगी और संघर्ष शुरू करने में देरी नहीं की जाएगी। किसान नेता हरिद्र सिंह लक्खोवाल और बूटा सिंह बुर्ज गिल ने कहा कि उन्होंने सर्व पार्टी मीटिंग कई पहलुओं पर चर्चा के बाद बुलाई थी। किसान नेताओं के साथ-साथ सभी राजनीतिक पार्टियों ने उक्त मुद्दों पर अपनी सहमति जताई है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब के शहरों में साइबर ठगी पर लगेगी लगाम

जानें अपना आज का भविष्यफल