दो दिन भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Punjab media news : पंजाब में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। लुधियाना में सुबह हुई तेज बरसात से लोगों को उमस और गरमी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के 12 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। बुधवार को पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। इससे तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फरीदकोट में सर्वाधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई। अमृतसर में सबसे कम 23.9 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

2 अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद