Punjab media news : शहर के किशनपुरा इलाके में कमला माता चौक के पास स्थित मंदिर वाली गली में देर रात बिजली की तारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़क उठी। आग की लपटें और चिंगारियां देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन सुबह तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिसके कारण लोगों को रातभर और सुबह तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के चलते कई परिवार घरों के बाहर बैठने को मजबूर रहे। वहीं, आग के बाद गली में जली हुई तारों के टुकड़े बिखरे पड़े हैं, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई और क्षतिग्रस्त तारों को नहीं बदला गया, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल, बिजली सप्लाई बहाल होने का इंतजार किया जा रहा है।
g

GIPHY App Key not set. Please check settings