मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने वाले गिरफ्तार

Manoranjan Kalia’s house grenade thrower arrested

Punjab media news :भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला सुलझा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया है।पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में बड़े खुलासे किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर है, जो इस हत्याकांड में शामिल था और उसी के आदेश पर यह ग्रेनेड हमला हुआ था। इसके साथ ही गौर हो कि मंगलवार देर रात करीब एक बजे भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ई-रिक्शा सवार लोगों ने हमला कर दिया था। सम्भावना है कि यह ग्रेनेड हमला था। हमले के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक टीमों ने नमूने लिए।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का संबंध मुंबई के चर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से है। इस हत्या में शामिल जीशान अख्तर को पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह ग्रेनेड हमला जीशान के इशारे पर हुआ। जीशान अख्तर जो जालंधर जिले के नकोदर इलाके के शंकर गांव का रहने वाला और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी भी बताया जा रहा है। वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से फरार है। यह भी कहा जा रहा है कि जीशान विदेश चला गया था। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मनोरंजन कालिया के घर पर हमला पंजाब के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की आईएसआई की साजिश है। पुलिस उसके संबंधों की जांच कर रही है

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab: इलाके में पुलिस की Raid

Crime : पिस्तौल की नोक पर लूट