केंद्रीय जेल में बड़ा सर्च ऑपरेशन

Punjab media news : शहर की केंद्रीय जेल (सेंट्रल जेल) में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस व जेल प्रशासन द्वारा की गई अचानक चेकिंग के दौरान बंदियों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए। जेल सुरक्षा को दरकिनार कर अंदर मोबाइल इस्तेमाल किए जाने की घटना ने प्रशासन की मुस्तैदी पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

बंद हवालातियों से 6 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद
जानकारी के अनुसार, सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की अगुवाई में जेल के अंदर चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न बैरकों में बंद हवालातियों से 6 अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। कैदियों और हवालातियों द्वारा जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध रूप से मोबाइल फोन रखे गए थे। इस मामले में सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना डिविजन नंबर 7 की पुलिस ने आरोपी हवालातियों— हरपिंदर सिंह उर्फ शिंदा पुत्र ज्ञान चंद, सरबजीत सिंह उर्फ सरबा पुत्र करमजीत सिंह, जय कुमार उर्फ जय देव शर्मा पुत्र सुरिंदर कुमार और सुखविंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि जेल की कड़ी सुरक्षा के बावजूद ये मोबाइल फोन अंदर कैसे पहुंचे और क्या इसमें किसी बाहरी या अंदरूनी व्यक्ति की संलिप्तता थी।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

लाखों की ड्रग मनी और 40 करोड़ की हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब में 5% फीस सीमा पर बवाल