जालंधर एनकाऊंटर में काबू बदमाशों को लेकर बड़ा खुलासा

Punjab media news :जालंधर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 02 अवैध पिस्तौल बरामद की गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते कमीशनर पुलिस जालंधर, धनप्रीत कौर ने बताया कि 22.12.2025 की रात को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक वाहन को गन पॉइंट पर लूटने का प्रयास किया गया, जिसके बाद थाना डिवीजन 8 में 23.12.2025 को मामला दर्ज किया गया।

मुकदमे की जांच के दौरान तकनीकी सहायता और मानव संसाधनों का उपयोग करते हुए पुलिस टीम ने रामनीक एवेन्यू से बुलंदपुर सड़क की ओर जाते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ़ अर्श, पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी गांव नया नौशेरा, थाना पुराना साला, जिला गुरदासपुर और तेजबीर सिंह उर्फ़ तेज़ी, पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी गांव कोट बूढ़ा, थाना सैखवा, जिला बटाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 पिस्तौल 32 बोर और 01 पिस्तौल 30 बोर बरामद की हैं।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब में फिर मंडराया आतंकी हमले का खतरा

नशा तस्कर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई