नशा तस्कर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Punjab media news :पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत अभिमन्यु राणा एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। श्री मुक्तसर साहिब पुलिस द्वारा जिन नशा तस्करों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के कमर्शियल मात्रा के मुकदमे दर्ज हैं, उनके द्वारा नशा तस्करी के माध्यम से बनाई गई प्रॉपर्टी को फ्रीज करवाने के लिए 68-एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस तैयार करके कंपीटेंट अथॉरिटी दिल्ली पास भेजा जा रहा है।अंग्रेज सिंह डी.एस.पी. (मलोट) और इंस्पेक्टर मलकीत सिंह मुख्य अफसर थाना लक्खेवाली द्वारा विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव लक्खेवाली की संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया अनुसार फ्रीज करवाया गया है और कंपीटेंट अथॉरिटी द्वारा जारी फ्रीजिंग आदेशों को विक्रमजीत सिंह की प्रॉपर्टी के बाहर लगाया गया।

जानकारी के अनुसार विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव लक्खेवाली के खिलाफ मुकदमा नंबर 35 दिनांक 04.06.2025 अ/ध 22सी/61 एन.डी.पी.एस. एक्ट थाना लक्खेवाली के कमर्शियल मात्रा का मुकदमा दर्ज है, जिससे नशीली गोलियां बरामद की गई थी, जिसने नशा तस्करी करके प्रॉपर्टी बनाई थी। जिस प्रॉपर्टी की कुल कीमत 5,60,000 रुपए बनती थी, उस पर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव लक्खेवाली की उक्त प्रॉपर्टी को फ्रीज करवाने के लिए 68-एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस तैयार करके कंपीटेंट अथॉरिटी को भेजा गया था। इसके ऑर्डर प्राप्त होने पर उसकी प्रॉपर्टी के बाहर फ्रीजिंग ऑर्डर लगाया गया है। विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव लक्खेवाली यह प्रॉपर्टी बेच नहीं सकेगा और जिस संबंधी केस कंपीटेंट अथॉरिटी पास चलेगा। एस.एस.पी. ने बताया कि साल 2025 से लेकर आज तक कुल 33 केस 68-एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत तैयार करके कंपीटेंट अथॉरिटी को भेजे गए थे जिनमें से 31 केस मंजूर हो चुके हैं, जिनकी प्रॉपर्टी की कुल कीमत 3,75,26,798 रुपए है। बाकी 1 केस अभी भी पेंडिंग है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर एनकाऊंटर में काबू बदमाशों को लेकर बड़ा खुलासा

Richi Travel के मालिक के साथ हो गई 5 करोड़ की ठगी